Uncategorized

फोरलेन सड़क सहित कई सड़क निर्माण कार्यअनुपूरक बजट में शामिल, रंजना साहू ने जताया मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग मंत्री व वित्तमंत्री का आभार

धमतरी- विधानसभा सत्र के दौरान जिला धमतरी को विकास की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। सिहावा चौक से कोलियारी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण हेतु 6900 लाख रुपये की अनुमानित राशि को अनुपूरक बजट में शामिल किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य के साथ ही जिले की अन्य महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को भी बजट में शामिल किया गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है.इसके अलावा अनुपूरक बजट में जिले की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों को भी स्वीकृति दी गई है जिसमें रूद्री–गंगरेल मुख्य मार्ग से शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय तक 0.90 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण के निर्माण हेतु 300 लाख रुपये की अनुमानित राशि स्वीकृत की गई है, वहीं दानीटोला स्कूल चौक से ट्रेचिंग ग्राउंड होते हुए सीता कुंड तालाब गर्ल्स कॉलेज रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 361.32 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!