महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है – गौतम वाधवानी
सुंदरगंज वार्ड में वार्ड में महात्मा गांधी की मनाई गई जयंती

धमतरी । शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 के निर्देशानुसार सुंदरगंज वार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। इस दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी आशीष घ्रुव आशाराम बंजारे कमल नेताम राजेश घ्रुव पूरण घ्रुव सहित बड़ी संख्या में बच्चे और युवा वार्डवासी शामिल हुए।