Uncategorized

वीबी-जी रामजी योजना के तहत होंगे 375 अनुमेय कार्य, प्रथम वर्ष जिले में होगें 180 करोड़े के कार्य – अरुण सार्वा

जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता लेकर दी वीबी-जी रामजी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारीॉ

कहा विकास कार्यो को गति देने सभी पंचायतो में अविलंब शुरु किये जाए जरुरत के कार्य

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कल प्रेसवार्ता लेकर वीबी-जी रामजी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि योजना के तहत जिले की 370 पंचायतों में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष-सदस्य एवं अधिकारियों से ऑनलाइन चर्चा की गई है। योजना के अंतर्गत धमतरी जिले में प्रथम वर्ष में करीब 184 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे।
अरुण सार्वा ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए पंचायतों को अपनी आवश्यकता के अनुरूप कार्य जल्द शुरू करने होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष करीब पांच माह का समय शेष है और इस अवधि में स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत 375 प्रकार के अनुमेय कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि पहली श्रेणी में जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा से जुड़े 128 कार्य, दूसरी श्रेणी में मूल ग्रामीण संरचना के 111 कार्य, तीसरी श्रेणी में आजीविका से संबंधित 98 कार्य तथा चौथी श्रेणी में अति विषम मौसमी घटनाओं के न्यूनीकरण एवं आपदा सुसज्जता के लिए विशेष कार्य से जुड़े 38 कार्य शामिल हैं। योजना के तहत मनरेगा में मानव दिवस को भी बढ़ाया गया है। मजदूरी राशि 261 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए किए जाने की जानकारी दी गई। जल संरक्षण को लेकर भी पंचायत स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं। इसके तहत जल संवर्धन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नाली निर्माण, सीसी रोड, खेल मैदान, ग्रामीण पार्क, धर्मशाला सहित जरूरत के अनुसार अन्य कार्य किए जाएंगे। शहर क्षेत्र में भी जल संवर्धन से संबंधित कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पहले वर्ष में प्रत्येक गांव में बालिका शौचालय, आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम, जल उचित प्रबंधन, वाटर रिजार्च तथा जरूरत के अनुसार अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से स्थानीय आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य मीना साहू, गीतेंश्वरी साहू मौजूद रहे।
40 करोड़ के कार्यों का प्रपोजल, गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोकस
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के अनुसार जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अब तक करीब 40 करोड़ रुपए के कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। उन्होंने तकनीकी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर सीधे जरूरत के मुताबिक कार्य कराने, स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने और योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!