Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने किया वरिष्ठ नागरिको का सम्मान


धमतरी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज धमतरी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और वित्तीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस दौरान सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, ऋषभ देवांगन, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वृद्धजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!