Uncategorized

महापौर का पुतला रख विपक्षी पार्षदों व कांग्रेसियों ने निगम के बाहर दिया धरना

पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा व लेखराम साहू धरना शामिल होकर बढ़ाया पार्षदों का हौसला


धमतरी। सात दिवसीय धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, लेखराम साहू धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस पार्षदों ने निगम कार्यालय के बाहर विरोध का प्रतीक काले रंग के कपड़े, काला फीता लगाकर ,थाली-ताली से कांग्रेस पार्षदों, कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया.धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा पार्षद योगेश लाल, सुरज गहरवाल, सुमन मेश्राम, पूर्णिमा गजानंद रजक,रामेश्वरी कौसरे,उमा भागी ध्रुव, गणेश्वरी कामडे, पूर्व पार्षद रानी मीनपाल, कैलाश सोनकर, सोमेश मेश्राम, पीयूष पांडे, विक्रांत शर्मा,शबीना अंजुम, कैलाश सोनकर, अनिल मसीह , अवधेश पांडे उपस्थित रहे ।
महापौर रामू रोहरा ने निभाया शिष्टाचार श्री होरा का कक्ष मे ले जाकर किया सम्मान

धरना प्रदर्शन मे कल पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा भी पहुंचे और जनता की मांगो को मजबूती से दोहराया. इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने राजनीति से परे होकर उदारता पूर्वक श्री होरा को अपने कक्ष मे आमंत्रित किया. जिसे स्वीकार करते हुए श्री होरा उनके कक्ष गए जहां उन्होंने महापौर को कांग्रेस पार्षदों की मांगो को अवगत कराया। इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने पूर्व जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ श्री होरा के साथ शिष्टाचार भेंट की। श्री होरा का हाथ पकड़कर अपने कक्ष में महापौर ले गए जहां उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। श्री रोहरा के इस उदारता व शिष्टाचार व्यवहार की शहर में सराहना हो रही है कि राजनीति से परे होकर वरिष्ठ श्री होरा का सम्मान कर आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान निगम स्वास्थ्य सभापति निलेश लुनिया और लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!