Uncategorized

संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं भव्य हनुमान जन्मोत्सव 3 अप्रैल से प्रारंभ

नक्सली हमले में शहीद छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों की स्मृति में कथा आयोजित

धमतरी-स्थानीय पुराना पुलिस लाईन तहसील ऑफिस के पीछे स्थापित अतिप्राचीन हनुमान मंदिर बनिया पारा में हनुमान गुड़ी सेवा समिति द्वारा बीते लगभग 9-10 वर्षो से प्रतिवर्ष हनुमान जनोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता आ रहा हैं इसी कड़ी में इस वर्ष 3 अप्रैल गरुवार से 11 अप्रैल शुक्रवार तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित है जहां पण्डित युवराज शिवकुमार वत्स द्वारा रोजाना दोपहर 3 बजे से कथा सुनाई जायेगी वहीं 12 अप्रैल को भव्य हनुमान जन्मोत्सव, महाआरती एवं विशाल हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रशादी वितरण का आयोजन किया गया हैं समिती के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में यहां पुराना पुलिस लाईन हुवा करता था जहां पुलिस परिवार द्वारा मंदिर की देखरेख एवं व्यवस्था की जाती थीं किन्तु कॉलोनी हटने के बाद समिति द्वारा मंदिर का संचालन विधिविधान से किया जा रहा हैं समिति के अध्यक्ष योगेश सोनी एवं महासचिव पीयूष पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष सभी हनुमान भक्तों एवं वार्डवासियों के सहयोग से यह वृहद आयोजन किया जा रहा हैं हमारी सोच सार्वजनिक कार्यक्रम के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रसार करने में अपना प्रयास कर रही हैं साथ ही भागवत कथा स्थल में छत्तीसगढ़ से नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने सभी पुलिस कर्मियों की फ़ोटो कथा स्थल में स्थापित की जायेगी समिति ने सभी सनातन धर्ममवलम्बियों ,भगवत प्रेमियों व भक्तजनों से अधिक से अधिक उपस्थित की अपील की हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!