Uncategorized

विकास के हर क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे रहा धमतरी : अधोसंरचना से लेकर स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्योग और रोजगार तक बहुआयामी विकास पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का फोकस

लगातार शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, विकास व नवाचार को दे रहे गति

हालही में 22 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा रहे अप्रभावित, बेहतर कार्यशैली को माना जा रहा कारण

धमतरी। जिले को विकास की नई दिशा देने के लिए प्रशासन द्वारा पारंपरिक योजनाओं के साथ नवाचार आधारित प्रयासों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में अधोसंरचना, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्योग, रोजगार और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य विकास योजनाओं को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें आम लोगों की जरूरतों और स्थानीय संभावनाओं से जोडऩा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के ऐसे ही बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है कि जिले में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। कई दुरदर्शी प्रयास शुरु किये गए है जिनका लाभ भविष्य में जिले वासियों को मिलेगा। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया जिसमें कई जिलो के कलेक्टर भी बदले गए उक्त तबादले से धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा अप्रभावित रहे। इसी उनकी बेहतर कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। कलेक्टर के नेतृत्व व पहल पर जिले में एएआई प्रशिक्षण, रोबोट्क्सि व कृतिम बुद्धिमता, थ्रीडी प्रिंटिंग, स्टार्टअप फाउडर और उद्यमी का आयोजन, जिले में 103वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरुस्कार से भी जिला सम्मानित हुआ। वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन हेतु जंगलो प्रबंधन, ग्रामसभाओं के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है। बता दे कि कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व समयबद्ध निराकरण के प्रति गंभीर रहते है। कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता पर कलेक्टर सख्त है।
मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर
जिले में सड़क, पेयजल, बिजली, भवन और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को गति देने के साथ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की पहल
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को भी समग्र विकास का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने, लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
पर्यटन से रोजगार की संभावनाएं
धमतरी के जलाशय, प्राकृतिक स्थल, धार्मिक क्षेत्र और वन संपदा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन इन संभावनाओं को विकसित करते हुए पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने और स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से रोजगार दिलाने की दिशा में काम कर रहा है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। हाल ही में रुद्री बांध में कायकिंग की भी शुरुआत की गई है।
युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार
स्थानीय संसाधनों और युवाओं की क्षमता को ध्यान में रखते हुए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने पर भी जोर है। प्लेसमेंट के अवसर, कौशल विकास, छोटे उद्योग, स्थानीय उत्पाद और उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर युवाओं को जिले में ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
कृषि में आधुनिकता और नवाचार
कृषि प्रधान जिले के रूप में धमतरी में किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती को आधुनिक तकनीक से जोडऩे, फसल विविधीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को परंपरागत खेती के साथ नए और लाभकारी विकल्पों से जोडऩे की दिशा में नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही ड्रोन से दवा छिड़काव सहित कई नवाचार हो रहे है। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
नशामुक्ति के साथ सामाजिक विकास
प्रशासन की विकास सोच में सामाजिक सरोकारों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। युवाओं को नशे से दूर रखने, जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करने के लिए नशामुक्ति से जुड़े प्रयासों को गति देने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि स्वस्थ और जागरूक समाज ही जिले के स्थायी विकास की मजबूत नींव बन सकता है। कलेक्टर द्वारा कुछ दिन पूर्व नरहरा धाम तक बाइक रैली का आयोजन कर नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया था।
जनभागीदारी से विकास को मिलेगी गति
विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय तथा जनभागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय जरूरतों को समझकर योजनाओं को जमीन पर उतारने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में धमतरी के विकास को बहुआयामी स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे। आने वाले समय में इन प्रयासों से नागरिक सुविधाओं, रोजगार, कृषि, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!