Uncategorized

सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, देशभक्ति के रंग में रंगा रक्षाबंधन

डॉ बीथिका बिश्वास के नेतृत्व में बहनों ने अपने वीर जवानों के रक्षा की मंगल कामना से बांधा रक्षा सूत्र


धमतरी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धमतरी महिला मोर्चा की बहनों ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को एक अनूठा और भावुक स्वरूप दिया। महिला मोर्चा की बहनों ने जवान भाइयों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रक्षा सूत्र बांधा और अपने हाथों से घर पर बनाए गए स्वादिष्ट पकवानों से उनका मुंह मीठा कराया। डॉ बीथिका बिश्वास के नेतृत्व में बहनों ने अपने वीर जवानों के रक्षा की मंगल कामना से रक्षा सूत्र बांधा। इस पूरे आयोजन का उद्देश्य केवल रक्षासूत्र बांधना नहीं, बल्कि उन वीर जवानों को यह एहसास दिलाना था कि भले ही वे अपने घर-परिवार से हजारों किलोमीटर दूर देश की रक्षा में तैनात हैं, लेकिन देश की करोड़ों बहनें और माताएं उनके साथ खड़ी हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की बहनों ने ईश्वर से देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले सभी वीर जवानों के सुखद, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की तथा प्रार्थना की कि प्रत्येक जवान सकुशल अपने परिवार के पास लौटे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव प्रेमलता नागवंशी दिनेश्वरी नेताम चेलेश्वरी साहू धनेश्वरी साहू ज्योति साहू चेलेश्वरी साहू सुलोचना साहू रितिक यादव जागेश्वरी साहू दमयंती साहू डॉली सोनी नीलू रजक रीता बंजारे रितु साहू पूर्णिमा बनपेला प्रतिमा देवांगन लक्ष्मी ठाकरे ममता सिंन्हा सुरजोतिन साहू ईश्वरी पटवा प्रेमलता साहू गौरी प्रजापति,भानबाई, कुंभकार सुनीता साहू मिनाक्षी साहू निर्मला साहू वंदना साहू तिजिया कुंभकार शेष बाई कुंभकार,रानी, निलिमा माही ,रिया, ओवी निशा हर्षिता पूजा दक्षता अंकिता सभी बहने मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!