Uncategorized

बिजली बंद होने व कटौती से परेशान हो चुकी है जनता, पूछ रही क्या यही है साय सरकार का सुशासन है?- आकाश गोलछा

शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण व दुरस्थ अंचलो में बदहाल हुई विद्युत सप्लाई व्यवस्था


धमतरी। सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिजली की समस्या से आम जनता परेशान है। धमतरी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी जनता बार-बार बिजली बंद होने व बिजली की कटौती से परेशान हो चुकी है। अब जनता पूछ रही है क्या यही साय सरकार का सुशासन है? उक्त बाते शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कही।
श्री गोलछा ने आगे कहा कि विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत के नाम घंटो बिजली बंद की जाती है। लेकिन विद्युत सप्लाई व्यवस्था में सुधार प्रतीत नहीं होता। दिन में कई बार शहर में बिजली गुल हो जाती है। आधी रात में भी बिजली आती जाती रहती है। जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। जब जिला मुख्यालय में विद्युत सप्लाई की ऐसी व्यवस्था है तो ग्रामीण व दुरस्त अंचलो में विद्युत सप्लाई की क्या स्थिति होगी? इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
आकाश गोलछा ने आगे कहा कि आम उपभोक्ताओं की शिकायत बढ़ती जा रही है। हल्की बारिश व हवाओं के बीच बिजली बंद होना आम हो चुका है। विडम्बना यह कि इसकी शिकायत पर संतुष्टि पूर्वक कार्रवाई भी समय सीमा के भीतर नहीं हो पाती। ऐसे में जनता विद्युत व्यवस्था से त्रस्त हो चुकी है। मनमाने बिजली का बोझ जनता पर लादने के बाद उन्हें बेहतर विद्युत व्यवस्था न दे पाना साय सरकार की एक और विफलता है। जब सत्ता में भूपेश सरकार आई तो वादा पूरा करते हुए बिजली बिल हाफ किया जिसका लाभ प्रदेशवासियों को आज तक मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर साय सरकार बुनियादी सुविधाओं को बदहाल करने पर तुली हुई है। बिजली की आंख मिचौली व घंटो गुल रहने के कारण कृषि कार्य भी प्रभावित होता है। कई बार लो वोल्टेज की समस्या का सामना भी विद्युत उपभोक्ताओं का करना पड़ता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी की व्यवस्था से धमतरी सहित प्रदेश की जनता नाखुश है लेकिन इस ओर साय सरकार की कुंभकर्णी नींद टूट नहीं रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!