Uncategorized

एएसपी धमतरी ने ली तीनों हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात जवानों की समीक्षा बैठक

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने दिए गए आवश्यक निर्देश

रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों,संदिग्ध वाहनों की जांच एवं त्वरित कार्यवाही पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा जिले में संचालित तीनों हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
एएसपी धमतरी द्वारा जवानों को निर्देशित किया गया कि हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।साथ ही रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने एवं आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।बैठक में हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बेहतर समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!