मातर देखने जा रहे युवकों की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत दूसरा, घायल

धमतरी।बुधवार की शाम मातर देखने जा रहे हैं युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई वहीं साथी घायल हो गया।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार भागवत दास बघेल ग्राम पाकुरभाट ने बताया कि उनका पुत्र अंकित बघेल धमतरी में ड्राइवरी का काम करता था, जो ग्राम पोटियाडीह में किराए का मकान में रहता था। 12 नवंबर को गांव के आशु बंजारे ने सुबह 5:30 बजे फोन कर बताया कि अंकित का रोड एक्सीडेंट हो जाने से जिला अस्पताल में मौत हो गया। परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा तो अंकित के दोस्त ने बताया कि 11 नवंबर की शाम को ग्राम भानपुरी के मातर घूमने अपने दोस्तों के साथ दीपांशु के मोटरसाइकिल में जा रहे थे। ग्राम भानपुरी और खपरी के बीच बाइक क्रमांक सीजी 05 ए वी 8924 अनियंत्रित हो जाने से गिर गया, जिसमे अंकित घायल हो गया।अंकित बघेल को शिवा प्रधान ने अपने एंबुलेंस में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद रात 11:35 बजे मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

