Uncategorized

हर्षोल्लास से मनाया गया भाईदूज का पर्व

धमतरी। भाईदूज पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। यही वजह है कि भाई व बहनों में पर्व का उत्साह देखते ही बना। क्योंकि यह अनूठा पर्व हिन्दू धर्म में बेहद खास माना जाता है। बुधवार को पर्व पर भाई-बहन नये वस्त्र में नजर आये। भाईयों को ऊंचे आसन में बिठा माथे में तिलक लगा उनके दीर्घायू एवं उज्जवल भविष्य हेतु मंगल कामना की। बदले में भाईयों ने आकर्षक गिफ्ट प्रदान कर सदैव रक्षा करने का वचन दिया। इस बीच भाई बहन का छलकता स्नेह और पवित्र रिश्ता और अधिक मजबूत हो गया। भाईदूज पर बहने भाईयों की आरती उतार उनका मुंह मीठा कराती है ताकि दोनों के जीवन में सदैव मिठास बनी रही। इससे मिठाई की मांग रही। साथ ही बहनों ने भाइयों को उपहार देने गिफ्ट खरीदी। बहनों ने बताया कि भाईदूज पर्व का अपना अलग महत्व है। पर्व पर भाई-बहन एक दूसरे के घर जाकर न केवल अपने रिश्ते मजबूत करते है बल्कि अपने परिवारों के बीच संबंधों को भी गहरा बनाते है। भाईदूज पर ब्याह कर गई बहने अपने भाईयों को घर पर खाने में बुलाती है। यह परंपरा सालों से चली आ रही है। मान्यता है कि जो बहने इस दिन अपने भाइयों को खाने पर बुलाती है उनके घर पर कभी दरिद्रता नहीं आती। साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बनी रहती है। भोजन की परंपरा भाई-बहन के जीवन में समृद्धि लेकर आती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!