Uncategorized

जल आवर्धन योजना के तहत बिछ रही पाइपलाइन कार्यों का जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने किया निरीक्षण

धमतरी। नगर निगम धमतरी में महापौर रामू रोहरा के निर्देश पर जल आवर्धन कार्य तेजी से जारी है, जिससे शहरवासियों को उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। जल विभाग सभापति अखिलेश लक्ष्मीनारायण सोनकर एवं वरिष्ठ पार्षद हेमंत बंजारे द्वारा जालमपुर स्कूल क्षेत्र तथा महंत (घासीदास) वार्ड में चल रहे पाइपलाइन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साइट इंजीनियर लोमेश देवांगन, प्रह्लाद मंडावी, मानसिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने अधिकारियों एवम कर्मचारियो को कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!