Uncategorized

कांग्रेस के अंदर भूपेश बघेल हो चुके है अप्रासंगिक:- चेतन हिन्दूजा

धमतरी- भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की डिबेट ने जहां भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री आवास पर लिए निर्णयों के कारण कटघरे में दिखाई दिए जिला भाजपा धमतरी के कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कांग्रेस के भीतर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस में पिछले कुछ समय से दिखाई दे रहे संगठनात्मक बदलाव और नेतृत्व से जुड़े निर्णय यह संकेत देते हैं कि पार्टी के भीतर राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संगठन में भूमिका और प्रभाव को लेकर भी परिस्थितियां पहले जैसी नहीं दिखाई दे रही हैं।
इस डिबेट के माध्यम से वे अपनी मान्यता को बढ़ाना चाहते थे मगर ये दांव उलट पड़ी है श्री हिन्दूजा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं के विश्वास, नेतृत्व की स्वीकार्यता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया पर निर्भर करती है। कांग्रेस में यदि नेतृत्व को लेकर पुनर्विचार या बदलाव की आवश्यकता महसूस हो रही है, तो यह उसके आंतरिक संगठनात्मक मंथन का विषय है जो कि स्वाभाविक उनके युवा विंग के चुनाव में दिखाई पड़ रहा है जहां वर्चस्व की लड़ाई भूपेश बघेल वर्शेस आल हो गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!