Uncategorized

सौगात:महापौर रामू रोहरा ने दिलाई हाईटेक बसस्टैंड निर्माण और निर्माणधीन ऑडिटोरियम को पूरा कराने हेतु 24 करोड़ की स्वीकृति

धमतरी वासियो की मांग को पूरी करने पर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

पार्षदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर रामू रोहरा का माना आभार,किया धन्यवाद ज्ञापित

महापौर रामू रोहरा धमतरी को दो और बड़ी सौगात दिलाने में सफल हुए है.जिसका लाभ धमतरी की जनता को भविष्य में जल्द मिल पायेगा.
बता दे कि धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण और निर्माणधीन ऑडिटोरियम को पूरा कराने हेतु आज राज्य सरकार से 24 करोड़ की स्वीकृति मिली है.आज दोपहर श्री रोहरा मंत्रालय पहुंचे जंहा उन्होंने उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से भेंट कर पुनः उक्त मांगो को दोहराया जिस पर मंत्री श्री साव ने तत्काल दोनों मांगो को स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी.सालो पूर्व खपरी मार्ग पर हाईटेक बसस्टैंड निर्माण हेतु जगह का चिन्हांकन किया जा चूका है लेकिन फंड के आभाव में आज तक हाईटेक बसस्टैंड फाइलों तक ही सीमित रहा है लेकिन अब यह सपना साकार हो पायेगा.वंही विगत 6 वर्षो से शहर में ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जारी है जिसे अब तेजी से पूरा किया जायेगा और जल्द शहरवासियो को इसका लाभ मिल पायेगा.
ज्ञात हो कि रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम का महापौर निर्वाचित हुए अभी कुछ ही दिन हुए है और मात्र कुछ ही दिनों में श्री रोहरा द्वारा लगातार विकास के बड़े प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलाने में सफल हो रहे है.पूर्व में उनके द्वारा लगभग 110 करोड़ के विकास कार्य बजट में शामिल कराया गया है. धमतरी वासियो की सालो पुरानी मांग प्रमुख सड़को को बजट में शामिल किया गया है. सिहावा चौक से दानीटोला नहर नाका चौक तक, रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक और आंबेडकर चौक से रुद्री तक फोरलेन रोड निर्माण, एन एच 30 से हरफतराई रोड, कांटा तालाब में चौपाटी सहित अन्य मांगों को बजट में शामिल किया गया है . धमतरी वासियो की मांग को पूरी करने पर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया हुए धन्यवाद् ज्ञापित किया है.हाईटेक बसस्टैंड और निर्माणधीन ऑडिटोरियम के निर्माण को पूरा करने के लिए 2400 लाख स्वीकृत कराने पर सभापति कौशिलया देवांगन नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी संतोष सोनकर मेघराज ठाकुर तल्लीनपुरी गोस्वामी राकेश चंदवानी कोमल सार्वा श्यामलाल नेताम ईश्वर सोनकर अखिलेश सोनकर नीलेश लुनिया विभा चंद्राकर अनीता अग्रवाल हिमानी साहू आशा लोधी हेमंत बंजारे संजय देवांगन अज्जू देशलहरे गजेंद्र कंवर नम्रता पवार सतीश पवार पिंटू यादव कुलेश सोनी आदि पार्षदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर रामू रोहरा का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है .

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!