Uncategorized

गीता के बातों का अनुसरण करने से बदल जाता है जीवन : शास्त्री


धमतरी। शहर के राधिका नगर पोस्ट आफिस वार्ड में श्रीमद भागवत कथा का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन हवन पूजन के बाद भागवत भगवान की आरती की गई। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ।
मनीष-मनोज यादव परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह में कथा सुनने के लिए रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को गीता पाठ के साथ कथा का समापन हुआ। वृंदावन से पधारे पंडित जयश्री कृष्ण शास्त्री ने गीता पाठ की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा की कहानी महाभारत के कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान पर घटित हुई। इस युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिए थे, वही गीता है। गीता में आत्मा, परमात्मा, भक्ति, कर्म, जीवन आदि का वर्णन किया गया है। गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। उन्होंने आगे कहा कि गीता में धर्म के मार्ग का अनुसरण करते हुए सद् कर्म करने की शिक्षा दी गई है। माना जाता है कि गीता के बातों का अनुसरण करने से जीवन बदल जाता है और व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। इस मौके में श्रद्धालु सरिता यादव, नेहा यादव, पूनम यादव, मनीषा यादव, चेतना यादव, चेतना यादव, भारती दुबे, चंदा बाई, करूणा देवी, सुनीता यादव, आलोक दुबे, आयुषी, संतोष समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भंडारा प्रसादी के साथ भागवत कथा का समापन हुआ।
—-00–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!