Uncategorized

कर्तव्यनिष्ठा के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करे-आमदी नपं अध्यक्ष हेमंत माला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमदी में जीवन दीप समिति की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी सभा का हुआ आयोजन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमदी में जीवन दीप समिति की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर पंचायत आमदी के अध्यक्ष हेमन्त माला , उपाध्यक्ष तेजराम साहू , वार्ड पार्षद श्रीमति अनिता ठाकुर , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. जे. खान, जीवन दीप समिति के सदस्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।संस्था प्रभारी के. के. साहू ने एजेंडा के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के लिए प्रस्ताव रखा। इनमें स्लाइडर गेट निर्माण, बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने, पुराने जर्जर भवन के डिसमेंटल, और गाड़ी पार्किंग हेतु शेड निर्माण जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।अध्यक्ष ने नगर पंचायत से त्वरित कार्रवाई के लिए स्वीकृति प्रदान की।बैठक के पश्चात सभी स्टाफ की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सभी को कर्तव्यनिष्ठा के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समयनुसार ड्यूटी संपादन हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया, तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त न करने का संदेश दिया गया।संस्था प्रभारी ने एनक्यूएएस की तैयारी के संबंध में जानकारी दी, जिसमें नगर पंचायत से भरपूर सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ। इसके बाद अध्यक्ष एवं जीवन दीप समिति के सदस्यों ने अस्पताल का अवलोकन किया और व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!