Uncategorized

जीवनदान महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन, 58 लोगों ने किया रक्तदान


धमतरी। जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेन्द्राचार्य जी के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में 4 जनवरी से 18 जनवरी तक जीवनदान महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बालोद एवं रायपुर में भी यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। धमतरी जिले में जीवनदान महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन 11 जनवरी को प्रात: 9 बजे से जिला अस्पताल परिसर, धमतरी में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जनवरी 2025 में आयोजित शिविर के दौरान देशभर से 1 लाख 36 हजार यूनिट रक्त संग्रह किया गया था, जो इस महाअभियान की व्यापकता और सफलता को दर्शाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी के सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी एवं कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मराई उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसे मानवता के लिए एक अनुकरणीय सेवा कार्य बताया। रामानंद संप्रदाय की ओर से धमतरी जिला अध्यक्ष मोहनीश पदमवार सहित विजय रकटाते, वेदप्रकाश सोनी, भारती होल्कर, शीला दसारबार, ज्ञानेश्वरी सिन्हा, उमा बेतवार, डॉ. शांतनु सोनी, गोपाल पदमवार, भगवती नागर्ची, रोहित दसारबार, राजश्री रनसिंह, किरण राकटाते, गणेशी सपही, पदमाजा पराडकार, उर्मिला जांचक, विजय पदमवार, सौरभ सोनी, रमा महासिंह साहू, उमाकांत साहू, देवेंद्र साहू, परिणीता होलकर, किरण होलकर, भावना घोरपड़े सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!