Uncategorized

कोसरिया मरार पटेल समाज अपनी मेहनत, संस्कार व सेवा भाव के लिए जाना जाता है – विधायक ओंकार साहू

शाकम्भरी जयंती के दौरान किया 10 लाख के शेड निर्माण का भूमिपूजन एवं 7 लाख के नव निर्मित भवन का लोकार्पण


धमतरी। जालमपुर वार्ड में मरार पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी जयंती पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस गरिमामय अवसर पर विधायक श्री साहू ने मरार समाज के हित में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शेड निर्माण का विधिवत भूमिपूजन किया तथा 7 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर समाज को एक महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की। विधायक ओंकार साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को शाकम्भरी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मरार समाज छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में निवास करता है और अपनी मेहनत, संस्कार व सेवा भाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मरार समाज शाक-सब्जी उत्पादन के माध्यम से न केवल शाकाहार को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर विजय देवांगन, बिशेसर पटेल (संरक्षक, धमतरी राज), महेश रोहरा (सर्व समाज जिला अध्यक्ष), सगून पटेल (अध्यक्ष, धमतरी राज), संजय डागौर, भूषण पटेल (अध्यक्ष, धमतरी नगर), दिलीप पटेल, नील पटेल, ऋषभ ठाकुर (नेता प्रतिपक्ष, आमदी), बबला पटेल, देवेन्द्र पटेल, चन्द्रकला पटेल, पारसमणी साहू, चित्तेंद्र साहू, धर्मेंद्र पटेल, विमला पटेल, रोशन पटेल, राजा पटेल, यशवंत पटेल, सागर पटेल, प्रदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!