Uncategorized

कोड़ेगांव बी में पटेल मरार समाज द्वारा शाकंभरी जयंती मनाया गया

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन रहीं उपस्थित


धमतरी। पटेल मरार समाज द्वारा अधिष्ठात्री देवी माँ शाकंभरी जयंती के पावन अवसर पर गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष एवं महिला एवं बाल विकास सभापति, जिला पंचायत धमतरी श्रीमती मोनिका देवांगन अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती देवांगन ने कहा कि माँ शाकंभरी के आदर्श सेवा, परोपकार, अन्नदान एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता एवं जागरूकता का संचार होता है। समाज के विकास, शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक मजबूती के लिए ऐसे कार्यक्रम का होते रहना आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल गंगरेल अध्यक्ष श्री ऋषभ देवांगन जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिराध्रुव जनपद सदस्य उर्वशी ध्रुव मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन ग्राम सरपंच जितेंद्र सिन्हा मोगरागहन सरपंच शैलेश नाग समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी राधेश्याम पटेल गया राम पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!