Uncategorized

हर्षोल्लास से मनाया गया कोसरिया पटेल मरार समाज का शाकम्भरी जयंती महोत्सव

निकाली गई भव्य कलश यात्रा, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान


धमतरी। कोसरिया पटेल मरार समाज धमतरी नगर का शाकम्भरी जयंती महोत्सव 2026 दो दिवसीय कार्यक्रम पटेल समाज के सभाभवन में संपन्न हुआ प्रथम दिन स्वास्थ्य शिविर के साथ शुभारंभ हुआ। माँ शाकम्भरी कि महाआरती नगरघड़ी चौक में किया गया दूसरे दिवस छेरछेरा पुन्नी के दिन शाकम्भरी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे पटेल समाज के सभी मातृशक्ति वरिष्ठ युवा एकत्र हो कर शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे समाज कि महिला शक्ति लाल पिले वस्त्र में कलश लेकर बड़ी संख्या में शाकम्भरी माता कि जयकारा के साथ चल रहे थे साथ ही समाज के पुरुष वर्ग युवा नाचते हुए माता जी का श्रीरामचन्द्र जी का जय घोष करते हुवे नगर में भव्य कलश यात्रा समाज भवन से आमापारा, बालक चौक सादर बाजार, कचहरी चौक, होते हुवे समाज भवन पहुंचे जहां विधायक ओंकार साहू द्वारा शेड निर्माण का भूमिपूजन, व पूर्व महापौर कि निधि द्वारा निर्मित कक्ष का लोकार्पण पूर्व महापौर विजय देवांगन द्वारा साथ ही पूर्व पार्षद संजय डागौर द्वारा अपने निधि द्वारा निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया गया मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा माता शाकम्भरी कि महिमा अपार है जिसने अपने सन्तानो कि रक्षा कि मरार पटेल समाज कि आज एक अलग पहचान है. पूर्व महापौर विजय देवांगन ने शाकम्भरी जयंती कि बधाई देते हुवे कहा कि मरार समाज मेहनत परिश्रम के साथ विकास कि राह पर आगे बढ़ रहा है सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा ने कहा कि आज हम समस्त हिन्दू समाज को एक होना है हमें अपने सनातन संस्कृति कि रक्षा करना है। अध्यक्षता कर रहे संरक्षक बिशेषर पटेल ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज भी सब्जी रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है हम आज भी मेहनत कश है मेहनत और ईमानदारी हमारी पहचान है कार्यक्रम में राज अध्यक्ष सगुन पटेल,नगर अध्यक्ष भूषण पटेल,नील पटेल, गेवेन्द्र पटेल संजय डागौर, ऋषभ ठाकुर नेताप्रतिपक्ष आमदी, पारसमणि साहू पार्षद, चितेन्द्र साहू पार्षद, धर्मेंद्र पटेल मनीषा पटेल कि विशेष उपस्थिति रही वरिष्ठजनो का सम्मान भी किया गया जिसमे कन्हैया पटेल, नन्द कुमार पटेल, फगुवा पटेल, अघनू पटेल, जोहन पटेल, राधे पटेल शामिल है प्रतिभा सम्मान में खिलेशवर खिलोरिया, दुर्गेश पटेल, पूर्वा पटेल, प्रियंका पटेल का हुआ कार्यक्रम का संचालन दिलीप पटेल, बबला पटेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद पटेल, प्रकाश पटेल रोशन पटेल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!