Uncategorized

37492 किसानों ने बेचा 3 अरब 6.18 करोड़ का धान

जिले के 100 उपार्जन केन्द्रों में हुई 13 लाख 97420 क्विंटल धान खरीदी

धमतरी. 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के बाद लगातार किसानो द्वारा जिले के 74 सोसायटियों से 100 उपार्जन केन्द्रो में धान की बिक्री की जा रही है। बिक्री के साथ ही राईस मिलरों द्वारा 10 नवम्बर से उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव का काम शुरू किया गया है, लेकिन उठाव की गति में तेजी नहीं आ पाने के कारण उपार्जन केन्द्रों में जाम पड़े धान का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार शाम तक 37 हजार 492 किसानों से 3 अरब 6 करोड़ 18 लाख 39 हजार 877 रूपये की कीमत पर 13 लाख 97 हजार 420 क्विंटल धान जिले के 100 उपार्जन केन्द्रों में खरीदी कर लिया गया था, जिसमें से 7 लाख 51 हजार 504 क्विंटल धान का ही उठाव हो पाया था, शेष करीब साढ़े 6 लाख क्विंटल धान उपार्जन केन्द्रों में जाम पड़े हुए हैं। जिले के नगरी शाखा अंतर्गत उपार्जन केन्द्रों में सबसे अधिक 276050 क्विंटल धान की खरीदी अब तक हो चुकी है। इसी तरह कुरूद शाखा में 126409 क्विंटल, करेली में 68976 क्विंटल, कोर्रा में 133742 क्विंटल, दरबा में 52582 क्विंटल, धमतरी में 228187 क्विंटल, नारी में 41017 क्विंटल, भखारा में 92237 क्विंटल, मगरलोड में 191680 क्विंटल, मरौद में 61128 क्विंटल तथा संबलपुर में 125412 क्विंटल धान खरीदी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!