Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर व अनुभवी टीम प्रतिभागियों को सिखाएंगे आकर्षक नए स्टेप्स और फ्यूजन गरबा

कुरूद में गरबा की मचेगी धूम, तैयारियोंं के संबंध में हुई बैठक


कुरुद। नवरात्रि पर्व पर नगर में गरबा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में इनडोर स्टेडियम में गरबा परिवार समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समिति द्वारा प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड एवं धार्मिक पात्रों की थीम पर आधारित वेषभूषा तय की गई। निर्णायक समिति, पुरस्कार वितरण, विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रभार निर्धारण पर भी चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस बार गरबा प्रशिक्षण के लिए गुजरात राज्य के अंतर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर सन्नी गिल और उनकी अनुभवी टीम प्रतिभागियों को आकर्षक नए स्टेप्स और फ्यूजन गरबा सिखाएंगे। यह आयोजन नगर का प्रमुख आकर्षण बनने के साथ ही शक्ति की भक्ति और मातारानी की उपासना से वातावरण को भक्तिमय बना देगा। बैठक में गरबा परिवार समिति से पुष्पा तिवारी, कशिश जेठानी, प्रतिमा पिल्लै, वीणा खत्री, संगीता श्रीवास्तव, रेखा तिवारी, सरिता देवांगन, करूणा देवांगन, प्रसन्न नायडू, मोहन सुखरामणी, दुर्गेश द्विवेदी, मनीष देवांगन सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!