Uncategorized

ढाबे और तिराहे पर अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी गिरफ्तार, शराब व बिक्री रकम जप्त

ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा:अर्जुनी व बिरेझर पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाही

थाना अर्जुनी एवं थाना बिरेझर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना अर्जुनी अंतर्गत ग्राम अछोटा स्थित अपना फैमिली ढाबा के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राहुल सिंह राजपूत (27 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देशी शराब कीमत 820 रूपये एवं बिक्री रकम 3,200 रूपये कुल 4,020 रूपये जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना बिरेझर अंतर्गत कटौली तिराहा के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी तोरण रात्रे (18 वर्ष 07 माह) को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 15 नग देशी शराब कीमत 1,500 एवं बिक्री रकम 500, कुल 2,000 जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!