आमदी नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा 2026 पखवाड़े का भव्य शुभारंभ

धमतरी- नगर पंचायत आमदी में स्वच्छता ही सेवा 2026 पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता एवं जन-सेवा गतिविधियों का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अवसर पर नगर के अटल परिसर एवं नवा तालाब परिसर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल परिसर और नवा तालाब क्षेत्र में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इसके पश्चात, संध्या समय ‘सेवा संकल्प’ के प्रतीक के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, उपाध्यक्ष कोमल यादव, सभापति उमानंद कुंभकार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक शुक्ला, उप अभियंता वैभव त्यागी, पी.आई.यू. कामता साहू सहित समस्त पार्षदगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

