Uncategorized

चाकू लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


धमतरी। भखारा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए। प्रथम प्रकरण में आरोपी नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा, जिला धमतरी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। द्वितीय प्रकरण में मनीष यादव, पिता उमेद यादव 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी, अपने पास धारदार चाकू रखकर भिंडरवानी मुक्तिधाम के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!