Uncategorized

धमतरी में 25.53 करोड़ की डेयरी कोल्ड चेन परियोजना को केंद्र की मंजूरी

8.88 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता मिलेगी, दूध प्रसंस्करण और विपणन को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी। जिले में डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल हुई है। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने धमतरी जिले में इंटीग्रेटेड कोल्ड चेन एवं वैल्यू एडिशन इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी द्वारा स्थापित की जाएगी। परियोजना की कुल लागत 25.53 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 8.88 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस परियोजना के तहत धमतरी जिले में दूध संग्रहण, प्रसंस्करण और वितरण की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी। परियोजना के अंतर्गत धमतरी विकासखंड के मुजगहन और भटगांव में फार्म स्तर पर बल्क मिल्क कूलर और दूध संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं चट्टी (भोंथली ब्लॉक) में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा।इसके साथ ही कुरूद विकासखंड के सेमरा में वितरण हब बनाया जाएगा तथा दूध परिवहन के लिए इंसुलेटेड मिल्क टैंकर और रेफ्रिजरेटेड वैन की व्यवस्था की जाएगी।इस परियोजना के शुरू होने से जिले में दूध उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलेगा, डेयरी आधारित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!