Uncategorized

योग ईश्वर की अराधना का एक उत्तम साधन है- अजय चन्द्राकर

अजय फाउण्डेशन द्वारा कुरुद में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया

कुरुद। भाजपा कुरुद विधानसभा के तरफ से योग का आयोजन अजय फाऊण्डेश कुरुद में किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार के योग जैसे पद्मासन शीर्षासन सहित कपालभाति का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है। जहां सामूहिक ऊर्जा बहुत अधिक होती है। उन्होंने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है। योग के प्रशिक्षक परशुराम और कार्यक्रम संचालक सुरेश अग्रवाल रहे। आभार मंडल अध्यक्ष भाजपा कुलेश्वर चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर निरंजन सिन्हा, पुरुषोत्तम चंद्राकर, भानु चंद्राकर, तिलोकचंद जैन, मालकराम साहू, पुष्पेंद्र साहू, कृष्णकांत साहू, भारत भूषण पंचायन, भारती पंचायन, मुलचंद सिन्हा, केवल चंद्राकर, जितेंद्र सिन्हा, सतीश शर्मा, कमलेश चंद्राकर, रेखराम साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, लोकेश्वर सिन्हा, भोजराज चंद्राकर, शत्रुहन साहू, टिकेश्वर चंद्राकर, किशोर यादव, सोमप्रकाश सिन्हा, चंदन शर्मा, मनीष देवांगन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!