Uncategorized

लेखराम साहू के कर्तव्य निष्ठा से प्रभावित हुए वरिष्ठ नेता, की सराहना


धमतरी। कल छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन रायपुर में बैठक आहुत की गई। जिसमें दीपक बैज अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में एवं भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री, टीएस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री, चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष, ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री, मलकीत गैंदु प्रभारी महामंत्री के उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं जिला बूथ प्रभारियो की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक रखी गई थी इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला के अध्यक्ष एवं जिला बूथ प्रभारी उपस्थित रहे जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव एवं जिला बूथ प्रभारी लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली के द्वारा कांकेर के तीनों विधानसभा के रिपोर्ट बनाया गया जिसमें भानुप्रतापपूर विधानसभा में ग्राम राड़वाही में रात रुक कर बूथ कमेटी के गठन के बारे में अवगत करायें जिला कांकेर की बूथ कमेटी गठन लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है जिसकी रिपोर्ट अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपा गया। लेखराम साहू और बसंत यादव के कार्य कुशलता एवं तीव्रता को देखकर सभी वरिष्ठ नेताओं ने सराहना किये दोनों के उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!