Uncategorized

क्रिसमस पर चर्च में हुई प्रभु यीशू की विशेष आराधना

समाजजनों व नेताओं ने दी बधाई


धमतरी। प्रभु यीशू के जन्म दिन को विश्व में आज क्रिसमस पर्व के रुप में मनाया जाता है। सुंदरगंज मेनोनाईट चर्च द्वारा भी प्रभु यीशू के जन्म दिन पर क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस पर आज सुबह मेनोनाईट चर्च में सुबह प्रभु की आराधना हुई। उत्तरवादी पाठ का पठन सेवक द्वारा किया गया। आराधना पाठ का पाठन सेविकाओ द्वारा किया गया। सृष्टि के आरंभ में आदम के पाप में पडऩे से मानव जाति का अलगाव परमेश्वर हो गया। परमेश्वर प्रेमी परमेश्वर है। वह नहीं चाहता है कि मानव जाति पाप में पड़ा रहे इस कारण मानव जाति को पापो से मुक्ति दिलाने अपने इकलौते पुत्र प्रभु यीशू को संसार का उद्धार करने भेजा। जो कु वारी मरियम की कोख से जन्म लिया। प्रभु यीशू के जन्म दिवस को क्र्रिसमस पर्व के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस पर्व पर आज समाज जनों द्वारा चर्च में आराधना पश्चात एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी गई।
क्रिसमस पर्व पर आज चर्च में विशेष आराधना के बाद प्रभु यीशु का संदेश दिया गया। साथ ही कैरोल गीत के माध्यम से भी आस्था प्रकट की गई। पश्चात समाजजन एक दूसरे को बधाई देकर आपस में खुशियां बांटे। गत दिनों से क्रिसमस पर्व की धूम मची हुई है। इसके तहत समाज के लोग एक दूसरे के घर जाकर कैरोल गीत गाकर प्रभु यीशु के संदेश को जन जन तक पहुंचाने में लगे हुए है। वही आज क्रिसमस पर सुंदरगंज मेनोनाइट चर्च में सुबह से कार्यक्रम शुरु हुआ। इसके तहत प्रभु यीशु का संदेश वाचन किया। प्रार्थना सभा के बाद कैरोल गीत हुआ। साथ ही अन्य विविध कार्यक्रम के बाद समाज के लोग पारंपरिक अंदाज में एक दूसरे को बधाई देकर पर्व की खुशियां बाटी।
शुभकामनाएं देने पहुंचे विधायक, पूर्व विधायक सहित नेतागण

आज चर्च में मसीह समाज को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देने नेता भी पहुंचेे। जिसमें विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, नरेश जसूजा, देवेन्द्र अजमानी, विक्रांत शर्मा, सहित अन्य नेताओं ने मसीह समाजजनों को क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!