Uncategorized

तालाब में मिला मानव कंकाल, हत्या या आत्महत्या?


धमतरी। सोमवार की सुबह नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम गोरेगांव स्थित दुर्गा तालाब में लोगो ने एक मानव कंकाल देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके में पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई थी। हालांकि वह मानव कंकाल किसका है, यह पता नही चल पाया है। मानव कंकाल किसी महिला का है या पुरुष का यह भी अज्ञात है, फिर वह तालाब में कैसे आया। उसे यहां किसी ने फेंका है,यह सवाल भी मामले में उठ रहे है। हालांकि इस सवाल का जवाब अभी पुलिस भी जानना चाहती है। जो कि मामले की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है, इस संबंध में नगरी थाना प्रभारी शरद ताम्रकर ने बताया कि तालाब में मानव कंकाल मिला है। जिसकी फिलहाल शिनाख्त नही हो पाई है, पुलिस जिसकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं मामला हत्या से जुड़ा है, या इसकी कोई और वजह है। यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है जो कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!