पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नरहरपुर जाते समय धमतरी में कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत, मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस

भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नरहरपुर जाते समय धमतरी में कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा राजीव भवन धमतरी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेसी द्वारा मनाया गया लेख राम साहू ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने हमेशा बच्चों को देश का मजबूत भविष्य मानते थे उनकी प्रेरणा से बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है आज भी बच्चों में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर उत्साह देखने को मिलता है उनकी प्रेरणा से हम सभी को सीख मिलती है
पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने होनहार विचारों से जाने जाते थे उनके कुशल नेतृत्व देश के प्रति प्रेम कार्यकर्ताओं के बीच मेल मिलाप से उनकी विशेषता अलग ही जान पड़ती थी लोगों में उनके प्रति आज भी प्रेम का भाव झलकता है स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री होने के नाते उन्होंने भारत को बड़ी-बड़ी सौगातें दी
स्वागत कार्यक्रम के दौरान लेख राम साहू ने भूपेश बघेल को धमतरी और क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने धान खरीदी, खाद की कमी, सड़क, सिंचाई, युवाओं के रोजगार और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। भूपेश बघेल जी ने आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को लेकर हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जी को फूल-मालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। भूपेश बघेल जी ने सभी को धन्यवाद दिया और नरहरपुर के लिए रवाना हो गए।
इस स्वागत कार्यक्रम एवं जयंती समारोह में लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली श्रीमती तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ओंकार साहू विधायक धमतरी मोहन लालवानी पूर्व अध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व अध्यक्ष आनंद पवार रविंद्र छाबड़ा आकाश गोलछा एवं अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे.

