40 लाख की लागत से होगा माता तालाब का भव्य सौंदर्यकरण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 15 एवं 13 स्थित शीतला मंदिर के समीप स्थित प्राचीन एवं अत्यंत पवित्र माता तालाब के सौंदर्यकरण का बहुप्रतीक्षित कार्य अब साकार रूप लेने जा रहा है। यह तालाब न केवल नगर की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि श्रद्धालुओं की गहरी धार्मिक आस्था का केंद्र भी रहा है।
वर्षों से वार्डवासियों एवं नगरवासियों द्वारा इस तालाब के सौंदर्यकरण की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने विशेष पहल की। उनके सतत प्रयासों एवं आग्रह पर छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णुदेव साय एवं विभागीय मंत्री अरुण साव द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।इसी कड़ी में आज विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह शुभ कार्य नगर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नंद कुमार यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा वार्ड पार्षद हरीश साहू सभापति लोक निर्माण विभाग अश्वनी निषाद शंकर देव चेलेश्वरी साहू नरेश पटेल मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा नगर व्यवस्था समिति के सचिव दीपेश निषाद ग्रामीण साहू समाज महिला अध्यक्ष अनुसूया साहू दीनदयाल यादव योगेश साहू खेलू राम साहू एवं गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा सम्पन्न किया गया।
सौंदर्यकरण कार्य के अंतर्गत होंगे ये प्रमुख कार्य
तालाब के चारों ओर आकर्षक चेकर टाइल्स का निर्माण,पचरी (घाट) की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरणटोवाल सहित पिचिंग कार्य,स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण, धार्मिक और सामाजिक महत्व
माता तालाब नगर के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान एवं पर्व-त्योहारों के अवसर पर विशेष आयोजन होते हैं। इसके सौंदर्यकरण से श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं शांत वातावरण में अपने धार्मिक कार्य संपन्न करने में सुविधा मिलेगी।
साथ ही, यह तालाब दोनों वार्डों के लिए निस्तारी (दैनिक उपयोग) का प्रमुख स्रोत भी है, जिससे इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।
जनभावनाओं का सम्मान
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस कार्य को प्राथमिकता देना नगरवासियों के दिलों को छू गया है। पूरे नगर एवं क्षेत्र में इस निर्णय की सराहना हो रही है और लोगों में खुशी का माहौल है।