Uncategorized

एक साल में एक भी कार्य प्रारंभ नहीं कर पाए महापौर, जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखाने का कर रहे काम- गौतम वाधवानी


धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने भाजपा के नगर निगम के एक साल के कार्यकाल को लेकर कहा कि एक साल में महापौर किसी भी बड़े काम की एक ईंट तक नहीं लगा पाए, करोड़ो की स्वीकृति का सिर्फ सब्जबाग दिखाकर जनता को सपने बेचने का काम किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने कहा की आज पूर्ण रूप से एक वर्ष होने जा रहा जब निगम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि महापौर सहित 28 पार्षदों को विजय प्राप्त हुई थी और जनता ने उन्हें निगम की जि़म्मेदारी सौंपी थी एक वर्ष पूर्ण होने के बाद हमने क्या पाया और क्या बनाया इसका पूरा जवाब निगम प्रशासन को देना चाहिए निर्माण कार्यो पर ध्यान देंगे तो बहुत से कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार के लंबित कार्यो को पूरा कर वाहवाही लूटने का कार्य जनप्रतिनिधियो ने किया है। चालीस वार्डो में मूलभूत सुविधाओं के नाम से फंड पूरा एक साल बाद दिया जा रहा है उसमे भी भेदभाव के बीच घिर के रह गई। निगम प्रशासन अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही से आज निगम में पिछले तीन माह से बिना आयुक्त के ही कार्य चल रहा है। वही निगम के पार्षदों को भी विगत दो माह से वेतन नहीं मिला है एल्डरमेनो की नियुक्ति तक नहीं कर पा रहे है इस निगम में बैठी सरकार से सभी परेशान है। जनता पानी के लिए परेशान है और जनप्रतिनिधि स्वीकृति स्वीकृति का खेल खेल रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!