वार्डों में निर्माणाधीन नाली एवं विकास कार्यों का निरीक्षण
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने लिया कार्यों का जायजा

भखारा-भठेली। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 8 में चल रहे नाली निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्डवासी, संबंधित ठेकेदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
नागरिकों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष ने समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन देते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने की बात कही।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। रहवासी नागरिक गण भी गुणवत्ता पूर्वक किए जा रहे कार्यों पर नजर रख सकते हैं।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।