Uncategorized

तेलीनसत्ती माता मंदिर परिसर में साहू समाज ने किया वृक्षारोपण,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


धमतरी -छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आवाह्न पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को तेलीनसत्ती माता मंदिर परिसर एवं साहू समाज भवन परिसर में एक पौधा एक संकल्प वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओ ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर आंवला ,आम, कदम, कटहल एवं पाम के पौधे रोपे। सभी सदस्यों ने रोपित पौधों की स्वयं देखभाल करने का संकल्प लिया ।इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज का यह कार्यक्रम पर्यावरण बचाने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। हर सदस्य यदि एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करें तो आने वाली पीढ़ियां को शुद्ध हवा एवं जल मिल सकेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव विजय साहू, कोषाध्यक्ष संत राम साहू ,व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सीमांत साहू, हुलास साहू,गजानंद साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ .गणेश प्रसाद साहू, कृष्णा राम साहू ,राजेंद्र साहू , उपाध्यक्ष निर्मला साहू, महिला प्रकोष्ठ से प्रभा साहू , गुंजा साहू तहसील धमतरी ग्रामीण अध्यक्ष चिरौंजी लाल साहू,केशव साहू उपस्थित थे ।अंत में समाज के पदाधिकारी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!