Uncategorized

बढ़ती ठंड को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट, शहर के प्रमुख स्थानों पर है अलाव की व्यवस्था


धमतरी। शहर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात के समय ठंड और कोहरा काफी बढ़ जा रहा है। निगम आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा के निर्देश पर शहर के चौक चौराहों पर लगातार अलाव जलाने के निर्देश पर प्रभारी कर्मचारियों द्वारा अलाव जलाया जा रहा है। शहर के मुख्य चौक चौराहों, बस स्टैंड, रैन बसेरा, घडी़ चौक में लगातार अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। बदलते मौसम और ठंड के कहर से लोगों की जान तक चली जाती है। सबसे अधिक खतरा घुमंतू और. फुटपाथ पर सोने वालों को रहता है। साथ देर रात बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड के चलते काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सार्वजनिक जगहो में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा करने से फुटपाथ पर सोने वाले और देर रात आने जाने वाले यात्री अलाव का उपयोग कर सकेंगे। मुख्य जगहों में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा के निर्देश पर बस स्टैंड, रैन बसेरा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, चौक-चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इसके लिए निगम ने लकड़ी की व्यवस्था की गई है। बढ़ती ठंड के कारण चौक चौराहों पर रात के समय अलाव जलाना बहुत जरूरी है, जिससे ये लोग अलाव ताप कर ठंड दूर कर सकें। इसके अलावा ऐसे घुमंतू लोग जो कहीं कहीं पर अपना जीवन यापन फुटपाथ आदि पर करते है उनको भी चिह्नांकन किया जा रहा है ताकि उनको ठंड से बचाया जा सके। निगम ने ऐसे लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं व संगठन को भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!