नरधा डबरी के पास बनने वाले शेड का हुआ भूमि पूजन
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगी सुविधा

भखारा-भठेली। वार्ड क्रमांक 1 में नरधा डबरी के पास बनने वाले बहुउद्देशीय शेड का भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन एवं वार्ड वासियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वर्षों से क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए इस स्थान पर शेड निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
नागरिकों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन के प्रयासों से शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई। निर्माण कार्य का शुभारंभ कराने के लिए वे स्वयं स्थल पर पहुंचीं और भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया।
इस अवसर पर नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद परदेसी राम, रामकुमार, राधू निषाद, सुरेश विश्वकर्मा, गोविंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भूमि पूजन में भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, नागरिकगण, ठेकेदार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने शेड निर्माण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी एवं जनहितकारी कार्य बताया।


