Uncategorized

शक्ति की उपासना, आत्मसंयम और साधना का है प्रतीक : चेतन हिन्दूजा


धमतरी। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र एवं चेट्रीचंड पर्व के पावन अवसर पर जिलेवासियों की मंगल कामनाएं करते हुए कहा कि यह समय भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहने का होता है, जब पूरा समाज नए उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष का प्रारंभ केवल कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन में नए विचार, नए लक्ष्य और नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर है। यह हमें बीते समय से सीख लेकर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस नववर्ष को सेवा, सद्भाव और विकास के संकल्प के साथ मनाएं।
भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कहा कि यह नौ दिनों का पर्व शक्ति की उपासना, आत्मसंयम और साधना का प्रतीक है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर की नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मकता को अपनाता है। यह पर्व हमें अनुशासन, श्रद्धा और आत्मबल को मजबूत करने की सीख देता है। चेट्रीचंड पर्व के संबंध में हिन्दूजा ने कहा कि यह सिंधी समाज की आस्था का प्रमुख उत्सव है, जो भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक एकता, परोपकार और भाईचारे का संदेश देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!