Uncategorized

हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है -पं राजेश शर्मा


धमतरी। चैत्र नवरात्र हिंदू नववर्ष एवं चेट्रीचंड पर्व भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव पारंपरिक सांस्कृतिक महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए पं राजेश शर्मा ने कहा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के प्रथम दिवस हिन्दू नववर्ष का आरंभ होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह पुण्यप्रभात, सनातन कालगणना के अनुसार हम सभी के लिए नवीन अध्याय का आरंभ है। ऋतु-परिवर्तन तथा धर्म-संस्कारों के योग से ज्ञापित इस पावन पर्व पर अपनी जड़ों, अपनी परंपराओं तथा अपनी सभ्यता की वैज्ञानिकता पर गर्व करें। इस पुण्य काल प्रारंभ से युवा पीढ़ी अपने संस्कारों को सृजन कर श्रेष्ठता को प्राप्त करने का संकल्प ले। आप हम सब इस नवीन भारत समृद्ध भारत के लिए रामसेतु निर्माण में गिलहरी इतना भी प्रयास करे मातृभूमि के प्रति शुद्ध समर्पण होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!