Uncategorized

नेहरू गार्डन योग केंद्र में दीप जलाकर मनाया गया नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्रि पर्व

नव संवत्सर, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है- आनंद जैस


धमतरी। नेहरू गार्डन योग केंद्र धमतरी के नियमित योगार्थियों द्वारा नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलन कर उत्साहपूर्वक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षिका सुश्री निकिता धरमगुड़ी द्वारा दीप के साथ नटराज आसन एवं वीरभद्रासन का विशेष अभ्यास कराया गया। योगार्थी आनंद जैस ने कहा योग हमें शरीर ही नहीं, मन और आत्मा की शुद्धि की दिशा में ले जाता है। नव संवत्सर, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ तथा समस्त विश्व के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना से किया गया।इस अवसर पर सुलेखा जोशी,लेखराज धरमगुड़ी, प्रिया रामरख्यानी, शिव जैस, चमेली यादव, अनु दत्ता, बीथिरानी दत्ता, शिवकुमार जैस, सिद्धि पटेल, हेमलता मार्कण्डेय एवं हरप्रीत कौर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!