Uncategorized

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए एनिमल बर्थ सेंटर का निर्माण तेज

आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पी.सी. सार्वा मौके पर पहुंचे और कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण

धमतरी-शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत दानीटोला वार्ड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में एनिमल बर्थ सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
इसी क्रम में निर्माण कार्य का जायजा लेने आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पी.सी. सार्वा मौके पर पहुंचे और कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि एनिमल बर्थ सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके शुरू होते ही शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनका नसबंदी एवं टीकाकरण करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाना, डॉग बाइट की घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। साथ ही यह कदम पशु कल्याण के मानकों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे इस अभियान में सहभागिता निभाएं और किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना निगम को दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!