Uncategorized

अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 4 बैल जब्त

बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे पशु छुड़ाए, 3 आरोपी गिरफ्तार

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही, 1.20 लाख रुपए के मवेशी बरामद

थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेलिया फार्म कोलियारी के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा पशुओं को अवैध रूप से बिना चारा-पानी के रस्सियों में बांधकर क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जहां आरोपियों को 4 नग बैलों को अमानवीय तरीके से ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग रुपए 1,20,000 कीमत के 4 बैलों को सुरक्षित जप्त किया।
इस मामले में आरोपी भीखम यादव पिता बनवाली राम 45 वर्ष निवासी दर्री थाना पुरूर,जिला बालोद,थान सिंह पिता नवल साहू 51 वर्ष निवासी डाढ़री थाना पुरूर जिला बालोद,डम्मन साहू पिता बिसाली साहू 52 वर्ष निवासी कलारतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी(छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत धारा 04, 06, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!