Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 791 आवास स्वीकृत, समय पर पूर्ण करने पर मिलेगा 32 हजार का बोनस

आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पीसी सार्वा ने हितग्राहियों को किया निर्देशित, 31 मार्च तक आवास निर्माण कार्य को हर हाल में करें शुरू

धमतरी- प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में आवास निर्माण कार्य को गति देने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। योजना के तहत कुल 791 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 395 आवासों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है, जबकि शेष 396 आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना बाकी है।इसी को लेकर आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पीसी सार्वा ने हितग्राहियों को निर्देशित किया है कि वे 31 मार्च तक अपने-अपने आवास निर्माण कार्य को हर हाल में शुरू करें। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि योजना का लाभ तभी प्रभावी होगा जब सभी हितग्राही समय पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर उसे पूर्ण करेंगे।नगर निगम द्वारा अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की जा चुकी है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आई है। प्रशासन लगातार हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहा है।इसके साथ ही शासन द्वारा एक विशेष प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। जो हितग्राही अपने आवास का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष के भीतर पूर्ण करेंगे, उन्हें 32,000 की अतिरिक्त बोनस राशि प्रदान की जाएगी।अधिकारियों ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करें, ताकि वे न केवल पक्का आवास प्राप्त कर सकें बल्कि प्रोत्साहन राशि का लाभ भी ले सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!