Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की बाउंड्री वॉल गिरी, नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि

धमतरी- पुलिस अधीक्षक कार्यालय की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते उसके गिरने की आशंका जताई जा रही थी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।बताया जा रहा है कि यह बाउंड्री वॉल पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन के निर्माण के दौरान ही बनाई गई थी। पुलिस विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।
हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान पुराने और कमजोर निर्माणों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

*एसपी ऑफिस की एक दीवार गिर गई. दीवार पुरानी ही गई थी और लगातार बारिश के चलते दीवार गिर गई. इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हैँ*

_शैलेन्द्र पांडेय
एएसपी- धमतरी_

शैलेन्द्र पांडेय

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!