Uncategorized

सोशल क्लब धमतरी ने तीन विद्यार्थियों की वार्षिक विद्यालय शुल्क का किया भुगतान

धमतरी- सोशल क्लब धमतरी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए नूतन हाई स्कूल, सिहावा चौक, धमतरी के तीन जरूरतमंद विद्यार्थियों की वर्षभर की विद्यालय शुल्क राशि 19,800 प्रदान की गई। यह कार्यक्रम सोमवार, 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती रीता लुंकड़, श्रीमती सरोज अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, डॉ. चटर्जी, श्रीमती दीपा अग्रवाल, श्रीमती ओमलता राठी, श्रीमती भारती क्रीदत, श्रीमती अनु नंदा सूद, श्रीमती सुनीता सिंघल, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती सुमित्रा अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती सरिता सिंघल श्रीमती मीना खंडेलवाल, श्रीमती आशा गांधी,डॉ. वर्षा जैन, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती माला महावर तथा श्रीमती स्नेह अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!