Uncategorized

प्रदेश स्तरीय धीवर युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

500 से अधिक युवाओं ने मंच पर दिया परिचय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोबाईल संदेश के माध्यम से किया कार्यक्रम को संबोधित

धमतरी। छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा रायपुर के तत्वावधान में रविवार को धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में प्रदेश स्तरीय धीवर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए 500 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने सामाजिक मंच पर अपना परिचय देकर सामाजिक समरसता, संस्कार और एकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, उपाध्यक्ष डॉ. लखनलाल धीवर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बैस उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, किंतु मोबाइल संदेश के माध्यम से उन्होंने समाजजन को संबोधित करते हुए कहा कि धीवर समाज की एकता और संगठन शक्ति अनुकरणीय है। समाज की सभी जायज मांगों को सरकार प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी।मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि धीवर समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। साथ ही मंदिर हसौद में धीवर समाज भवन हेतु भूमि आबंटन को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धीवर समाज सेवा, त्याग और बलिदान की भावना से प्रेरित एक अनुशासित एवं संस्कारित समाज है। यह समाज न केवल अपनी परंपराओं को सहेज कर आगे बढ़ रहा है, बल्कि शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री से धमतरी में धीवर समाज भवन के लिए शीघ्र भूमि आबंटन की मांग रखते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों के विकास और उत्थान के लिए सदैव सहयोग के लिए तत्पर है।कार्यक्रम को मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद ने भी संबोधित किया और धीवर समाज की सामाजिक एकता एवं प्रगतिशील सोच की प्रशंसा की।कार्यक्रम स्थल पर मत्स्य पालन विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां मछुआरा भाइयों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर समाज के प्रदेश महासचिव रामलाल पेंदरिया, कोषाध्यक्ष पवन धीवर, धमतरी परगना अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, परमेश्वर फूटान, होरीलाल मत्स्यपाल, सोनूराम नाग,भुवनलाल धीवर, कृष्णा हिरवानी, श्रीमति संध्या हिरवानी,आशा धीवर, श्रीमती संगीता कोसरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!