Uncategorized

भखारा रोड पर सड़क सुरक्षा को मिली मजबूती

सेठिया ज्वेलर्स परिवार ने प्रदान किए रेडियम रिफ्लेक्टर युक्त सुरक्षा बैरियर

आम नागरिकों की सुरक्षा है सर्वोपरि, इस प्रकार की जनभागीदारी से सकारात्मक संदेश जाता है – ज्योति हरख जैन

भखारा। भखारा रोड में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में महेश शिशिर सेठिया ज्वेलर्स परिवार द्वारा पुलिस थाना भखारा को रेडियम रिफ्लेक्टर युक्त रोड सुरक्षा बैरियर प्रदान किए गए। इन बैरियरों के लगाए जाने से रात्रि में दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस प्रकार की जनभागीदारी से नगर में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने आमजन से भी सड़क सुरक्षा सावधानी को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर थाना प्रभारी समीर तिवारी ने सेठिया ज्वेलर्स परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही सड़क सुरक्षा जैसे अभियानों को मजबूती मिलती है। उन्होंने बताया कि इन बैरियरों को दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्राथमिकता से लगाया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। छबिलाल निर्मलकर एवं जितेंद्र साहू ने कहा कि ऐसे सहयोग से निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर पार्षद छबिलाल निर्मलकर, जितेंद्र साहू,भखारा थाना प्रभारी समीर तिवारी, सहा. उप. निरी. कमिलचंद सोरी, प्रधान आरक्षक भूपेश सिन्हा, आरक्षक ईश्वर साहू, होमेंद्र ध्रुव, दुष्यंत सिन्हा, महिला आरक्षक संतोषी साहू अमृता आदि सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!