साय सरकार का बजट विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का दृढ़ संकल्प है – संतोष तेजवानी

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी व्यवसाई प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष तेजवानी ने बजट के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करने वाला नक्सलवाद ,भ्रष्टाचार मुक्ति की दिशा में प्रदेश समृद्धि की और सुशासन का बजट है। श्री तेजवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार का यह बजट मातृशक्ति,के साथ साथ बेटियों ,विद्यार्थियों ,किसानों के हितार्थ युवाओं एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास ,शिक्षा के प्रसार ,ग्रामीण अर्थव्यवस्था की संजीवनी वाला बजट है। बजट में धमतरी जिले को 300 करोड़ की विशेष सौगात देते हुए बजट में शामिल में किया गया है । बजट में सरकार की विकासोन्मुखी योजनाएं सीधे आम लोगों को सकारात्मक बदलाव लाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का दृढ़ संकल्प है। श्री तेजवानी ने विकास परख बजट प्रस्तुत करने पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ,वित्तमंत्री ओपी चौधरी,प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा , सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी आभार व्यक्त किया है।



