Uncategorized

बजट घोर निराशाजनक और काल्पनिक है, धरातल पर शून्य है -उदित साहू


धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव उदित साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक है। यह बजट काल्पनिक है, धरातल पर बिल्कुल शून्य है। उदित साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को ‘ज्ञान-गति की दुर्गतिÓ के बाद ‘संकल्पÓ का नया जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता जुमलों की पतंग काट देगी,रोजगार-शिक्षा-कृषि-महिला सुरक्षा पर खाली, कॉर्पोरेट फायदे वाला और काल्पनिक बताया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उदित साहू ने इसे जनता को निराश करने वाला और जमीनी हकीकत से दूर बताया है। बजट में रोजगार, शिक्षा और कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने वित्त मंत्री पर केंद्रीय योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया। 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट में नए रोजगार के अवसर न होने की बात कही। बजट में निगम मुनाफा और संसाधनों की लूट का संकल्प है,आयरन स्टील और कृषि आधारित इकाइयों के संरक्षण के लिए कुछ नहीं है। बजट में बेरोजगार, युवा, महिला, ग्रामीण, पिछड़े क्षेत्रो के साथ सभी के साथ छलावा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!